Thursday, March 31, 2016

"सैलानी परिंदे"

लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने से पहले सैलानी परिंदे क्या-क्या तैयारी करते हैं एक बानगी:-
1. आकाश में सूरज व तारों की स्थिति देखकर सही वक़्त चुनते हैं।
2. धरती के चुम्बकीय क्षेत्र से सही दिशा का निर्धारण करते हैं।
3. पुराने पँख गिरा देते हैं, नए पँखों के आने का इंतज़ार करते हैं।
4. ख़ुराक बढ़ा देते हैं ताकि यात्रा के दौरान कम भोजन से भी काम चल सके।
5. हवा की धारा की दिशा में उड़ते हैं ताकि डैनों का कम इस्तेमाल करना पड़े।
6. अँग्रेज़ी के V आकार के समूह में उड़ते हैं। अगले सिरे पर उड़ने वाले पर सबसे अधिक बल लगता है, अतः उसका स्थान बारी-बारी से दूसरे पक्षी ले लेते हैं। (संगठन में शक्ति है)
7. प्रवास के दौरान प्रजनन नहीं करते। ☺
[सुर्खाब चकवा (ब्राह्मणी डक), लालसर (रेड क्रेस्टेड पोचार्ड), साइबेरियन क्रेन]
(कक्षा 6 की हिंदी की पुस्तक के पाठ पर आधारित)
मेरे द्वारा बच्चे को हिंदी भाषा से परिचित रखने के प्रयास

No comments:

Post a Comment