ज़िन्दगी "टाइम-टेबल(समय-सारिणी)" के साथ नहीं चलती, जब भी इसे इस प्रकार चलाना चाहो तो यह "फ्लेक्सिब्लिटी(लचीलेपन)" की दरकार करती है, मानो मुँह चिढ़ाते हुए कहती है बड़े आये मुझे "कंट्रोल (नियंत्रित)" करनेवाले, अक्सर इस नियंत्रण की चाह में हम तनावग्रस्त जाते हैं (नियंत्रित न कर पाने के कारण). खुद पर मुस्कुरा कर देखिये अपने आप कंट्रोल होती है, ट्राई कीजिए. [कल से मोबाइल में अपने एक-एक घंटे का टाइम-टेबल दिया, अब वो हर घंटे रिमाइंडर दे रहा है, और मैं मुस्कुरा रही हूँ]
No comments:
Post a Comment